Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

छत्तीसगढ़ में कौन दिग्गज जीता और कौन हारा, जानें

हमें फॉलो करें छत्तीसगढ़ में कौन दिग्गज जीता और कौन हारा, जानें
, रविवार, 8 दिसंबर 2013 (16:38 IST)
FILE
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही। लगभग दो घंटे की मतगणना के बाद मिले रूझानों में भाजपा के छह मंत्री पीछे चल रहे हैं। फिलहाल कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए जीत का खाता खोला है।

ये दिग्गज जीते :

webdunia
FILE
* रमनसिंह : भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के वर्तमन मुख्‍यमंत्री रमनसिंह ने राजनांदगांव से अलका मुदलियार को 35837 वोटों से हराया।

* देवती कर्मा : छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा सीट कांग्रेस के कब्जे में। यहां महेन्द्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा चुनाव जीत गई हैं। देवती ने यहां से भाजपा की भीमा मांडवी को पराजित किया। उल्लेखनीय है कि महेन्द्र कर्मा की झीरमघाटी हमले में नक्सलियों के हाथों मौत हो गई थी।

ये दिग्गज हारे:

लता उसेंडी : छत्तीसगढ़ की खेलमंत्री लता उसेंडी पराजित। कांग्रेस के मोहन मरकाम ने उन्हें हराया। कांग्रेस ने भाजपा से यह सीट छीनी है।

चंद्रशेखर साहू : छत्तीसगढ़ के अभनपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस के धनेंद्र साहू ने हराया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi