Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में IED ब्लास्ट, 5 सुरक्षाकर्मी घायल

Advertiesment
chhatisgarh news in hindi
Bijapur naxal attack : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की ओर से लगाए गए आईईडी में विस्फोट से रविवार को 5 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवानों को बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तारेम पुलिस थाना क्षेत्र के तहत हुई जब सुरक्षाकर्मियों का एक दल इलाके में चिन्नेगेलुर सीआरपीएफ शिविर से विस्फोटकों को हटाने के काम पर निकला था।
 
आईईडी का पता लगाने और उन्हें नष्ट करने के अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने विस्फोटक से जुड़ा एक तार देखा। जब वे तार से जुड़े बम की तलाश कर रहे थे तभी उसमें विस्फोट हो गया, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP के मैहर में बड़ा हादसा, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, 6 की मौत