ईस्टर : ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व
प्रभु यीशु मृत्यु के बाद फिर जी उठे थे
क्रिसमस के दिन यीशु ख्रीस्त का जन्म हुआ, गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु की मृत्यु (शुभ शुक्रवार) और ईस्टर के दिन (तीसरे दिन रविवार) प्रभु यीशु जी उठे। सभी मनुष्य मृत्युमय हैं अर्थात कोई भी प्राणी मृत्यु से बच नहीं सकता।
यह एक अनोखी घटना है कि प्रभु ईसा मसीह मृत्यु के बाद फिर से जी उठे। बाइबल के चारों सुसमाचारों में ईस्टर का वर्णन दिया गया है। यूहन्ना ने इस संदर्भ में निम्नलिखित बातें लिखीं।