Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
  • तिथि- चैत्र शुक्ल नवमी
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:47 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त-श्रीराम नवमी, श्री रामचरितानस जयंती
  • राहुकाल: सुबह 11:00 से दोपहर 12:35 तक
webdunia

हस्तलिखित सबसे बड़ी बाइबल : पेश करेंगे दावेदारी

Advertiesment
baibal
हिसार। हरियाणा में हिसार के एक बुजुर्ग व्यक्ति जैकब हरमीत सिंह ने खुद 82 और 120 किलोग्राम  वजन की 2 बाइबल लिखकर पहली हस्तलिखित सबसे बड़ी बाइबल के लिए दावेदारी पेश की है।

सिंह (65) ने 82 किलो वजन की बाइबल को 28 महीने में पूरा किया है। दूसरी 120 किलोग्राम वजन  की बाइबल लिखी है। हाथ से लिखी गई बाइबल को उठाने के लिए कम से कम 2 व्यक्ति चाहिए। 
 
इन बाइबल को उन्होंने अकेले लिखा है। इनमें से 82 किलो वजन की बाइबल में कुल 1,432 पेज हैं  तथा 28 इंच लंबाई है। इसका हर पेज लेमिनेटेड है और कवर स्टील का है।
 
जैकब का दावा है कि यह पहली हस्तलिखित सबसे बड़ी बाइबल है जिसमें प्रभु यीशु मसीह के जन्म से  पहले का वर्णन है और दूसरी 120 किलोग्राम वजनी बाइबल में प्रभु यीशु मसीह के जन्म के बाद का  वर्णन है। इन बाइबल को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए दावेदारी पेश करेंगे।
 
जैकब पहले बिल्डिंग ठेकेदार थे। उन्होंने बताया कि अब वह कुरान, गीता और रामायण लिखेंगे। उनकी  जिंदगी का मकसद धर्म ग्रंथों को विशेष तौर पर पेश करने का है। 82 किलो वजनी बाइबल तैयार करने  में 1 लाख 65 हजार रुपए खर्च हो चुके हैं।
 
उन्होंने चार्टशीट पर पेन का इस्तेमाल किया है। हर पेज को दोनों तरफ से लेमिनेशन कराया है।  लेमिनेशन पर 40 हजार खर्च आया। दोनों तरफ स्टील की बाइंडिंग है। हर शब्द खूबसूरती से लिखा हुआ  है। 
 
उन्होंने इस बाइबल को 1 जनवरी 2013 को लिखना शुरू किया था और यह कार्य इस वर्ष 24 अप्रैल  को पूरा हुआ। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi