Christian Religion %e0%a4%88%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%88 %e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%af %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%ae %e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%87 113032300047_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

( नवतपा समाप्त)
  • तिथि- ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण द्वितीया
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:52 से दोपहर 12:47 तक।
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- नवतपा समाप्त
  • राहुकाल: दोपहर 03:47 से शाम 05:31 तक
webdunia

ईसाई समुदाय का पाम संडे

यीशू का यरुशलम प्रवेश यानी पाम संडे

Advertiesment
पाम संडे
पाम संडे यानी खजूर रविवार को ईसाई धर्म के अनुयाइयों के प्रमुख त्योहारों में से एक त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन को ईसाई समुदाय के लोग प्रभु यीशू के यरुशलम में विजयी प्रवेश के रूप में मनाते हैं। इस बार 24 मार्च को पाम संडे मनाया गया।

पवित्र बाइबल में कहा गया है कि प्रभु यीशू जब यरुशलम पहुंचे, तो उनके स्वागत में बड़ी संख्या में लोग पाम यानी खजूर की डालियां अपने हाथों में लहराते हुए एकत्रित हो गए थे।

लोगों ने प्रभु यीशू की शिक्षा और चमत्कारों को शिरोधार्य कर उनका जोरदार स्वागत किया था। यह बात करीब दो हजार वर्ष पहले की बताई जाती है। उस दिन की याद में पाम संडे मनाया जाता है।

webdunia
FILE

इसे पवित्र सप्ताह की शुरुआत के रूप में भी मनाया जाता है। इसका समापन ईस्टर के रूप में होता है। पाम संडे दक्षिण भारत में प्रमुखता से मनाया जाता है। इसे पैसन संडे भी कहा जाता है।

इस अवसर पर चर्चों में विशेष आयोजन होते हैं। इसमें बाइबल का पाठ, प्रवचन और मीसा का आयोजन भी होगा। साथ ही एक विशेष आयोजन के साथ शाम को विशेष चल समारोह निकाला जाएगा।

ईसाई समाज पाम संडे के दिन प्रभु के आगमन की खुशी में गीत गाकर इस दिन का स्वागत करते हैं। वे हाथों में खजूर की डालियां लेकर प्रभु के आने की खुशी में गीत गाएंगे।

गिरिजाघरों में शुरू हुआ प्रभु आराधना एवं भक्ति का सिलसिला ईस्टर तक जारी रहेगा। इसमें झांकी सजाकर प्रभु के जीवन को दर्शाया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi