Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्रिसमस कार्ड से जुड़े रस्मों-रिवाज

हमें फॉलो करें क्रिसमस कार्ड से जुड़े रस्मों-रिवाज
क्रिसमस से जुड़े कई रस्मों रिवाज भी हैं, जो दुनियाभर में सदियों से मनाए जाते हैं।

सबसे पहले क्रिसमस कार्ड विलियम एंगले द्वारा सन्‌ 1842 में भेजा गया था। चूंकि वह क्रिसमस का मौका था, इसलिए इसे पहला क्रिसमस कार्ड माना जाता है।

कहते हैं कि इस कार्ड में एक शाही परिवार की तस्वीर थी, लोग अपने मित्रों के स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए दिखाए गए थे और उस पर लिखा था 'विलियम एंगले के दोस्तों को क्रिसमस शुभ हो।'

उस जमाने में चूंकि यह नई बात थी, इसलिए यह कार्ड महारानी विक्टोरिया को दिखाया गया। इससे खुश होकर उन्होंने अपने चित्रकार डोबसन को बुलाकर शाही क्रिसमस कार्ड बनवाने के लिए कहा और तब से क्रिसमस कार्डों की शुरुआत हो गई।

इस प्रकार ईसाई लोग क्रिसमस के दिन ईसा का जन्मदिन मनाते हुए पुरानी परंपराओं का पालन करते हैं। यह अलग बात है कि सभ्यता के विकास के साथ-साथ परंपराओं के स्वरूप भी परिष्कृत हो गए हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi