Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत में किस जगह रहती है क्रिसमस की सबसे ज्यादा रौनक

हमें फॉलो करें भारत में किस जगह रहती है क्रिसमस की सबसे ज्यादा रौनक
Christmas tours 2023: भारत में करीब ढ़ाई करोड़ क्रिश्चियन रहते हैं। भारत में सबसे ज्यादा ईसाई केरल, इसके बाद तमिलनाडु, फिर मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, पश्‍चिम बंगाल और अंत में गोवा और मुंबई में इस धर्म के लोग ज्यादा रहता है। यहां पर क्रिसमय त्योहार की धूम रहती है। यदि आप भी क्रिश्‍चियन हैं तो यहां पर घूमने जा सकते हैं।
 
1. गोवा : गोवा में क्रिसमस मनाने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। यहां पर इस पर्व का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है। यहां पर रिस मगोस चर्च, कैथेड्रल चर्च, बैसिलिका ऑफ बॉम जीसस चर्च को देखना अद्भुत रहता है। इसके साथ ही गोवा के बाघा और कलांगुट बीच पर क्रिसमस मनाने के लिए बहुत भीड़ उमड़ती है। भारत में गोवा के पणजी में क्रिसमस की सबसे ज्यादा रौनक रहती है।
 
2. मुंबई : गोवा के पास ही मुबंई में भी क्रिसमस पर्व की धूम रहती है। यहां के चर्चो को भी बहुत खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। यहां पर बड़े पैमाने पर रोमन कैथोलिक आबादी और पुर्तगाली विरासत को देखा जा सकता है। मुंबई के समुद्री तट पर क्रिसमय की रौनक रहती है।
 
3. केरल : केरल में समुद्री तट पर क्रिसमय का नजारा देखना हो तो तृश्शूर (थ्रिस्सुर) या कोवलम जाएं। सेंट थॉमस चर्च देखना है तो थ्रिस्सुर के पास कोडुन्गल्लुर जाना पड़ेगा। मलयात्तूर और वल्लारपदम चर्च भी घूमने जा सकते हैं।
 
4. शिलॉन्ग : मेघालय की राजधानी शिलांग में कैथिडरल कैथोलिक चर्च है। यहां पर भी प्रकृति के साथ ही क्रिसमय का आनंद लिया जा सकता है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्‍ग भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है।
 
5. कन्याकुमारी : हिन्दुओं के सबसे बड़े तीर्थ स्थल में ईसाईयों की जनसंख्या बहुत हो चली है। तमिलनाडु के इस क्षेत्र में ईसा मसीह के शिष्य सेंट थॉमस ने एक चर्च स्थापित किया था। यहां पर भी चर्चों को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाकर क्रिसमस मनाया जाता है। अरियालुर में भी घूम सकते हैं। इसके अलावा कोच्चि में क्रिसमस कार्निवाल लगता है। 
 
6. पांडिचेरी : यहां पर कभी फ्रांसिसियों का शासन था। यहां पर समुद्र तटों से लेकर चर्चों तक काफी भीड़ रहती है। यहां पर सेक्रेट हार्ट ऑफ जीसस, कैथेड्रल, एग्लाइस डे नार्टे डेमे एइस एंजल चर्च देखने लायक हैं। फ्रांस के मिशनरियों ने 16वीं से 17वीं सदी के बीच चर्च बनाकर यहां के हजारों लोगों को क्रिश्‍चियन धर्म में लाए।
 
7. कोलकाता : पश्‍चिम बंगाल के कोलकाता में भी क्रिसमय की धूम रहती है। यहां के पार्क स्ट्रीट पर क्रिसमय का नजारा देखते ही बनता है।
 
8. शिमला : यदि आप क्रिसमय के मौके पर बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो शिमला जाएं। यहां ब्रिटिश काल की कई ऐतिहासिक इमारतें भी आपको देखने को मिलेंगी। 
 
9. बेंगलुरु : कर्नाटक के प्रमुख शहर बेंगलुरु में ब्रिटिश या फ्रांसीसी प्रभाव वाले कई चर्च है। यहां पर ब्रिगेड रोड पर सेंट पैट्रिक चर्च और होसुर पर ऑल सेंट्स चर्च प्रमुख चर्च है, जहां क्रिसमय की धूम रहती है।
 
10. मिजोरम : यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा चर्च बन रहा है। यहां पर 87 प्रतिशत लोग ईसाई धर्म का पालन करने लगे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अन्नपूर्णा जयन्ती कब है, जानें कौन हैं माता अन्नपूर्णा