Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Christmas 2022 : ईसा मसीह ने किए थे ये 5 बड़े चमत्कार

Advertiesment
Jesus Christ Story
यीशु को जोशुआ कहने लगे, फिर जीसस और फिर जीसस क्राइस्ट और ईसा मसीह कहा जाने लगा। 25 दिसंबर के दिन उनका जन्मदिन मनाया जाता है जिसे क्रिसमस कहते हैं। उनका जन्म फिलिस्तीन क्षेत्र के बेथलहम में हुआ था। वे नाजरथ के एक बढ़ई के पुत्र थे। उनकी माता का नाम मैरी था। प्रभु ईसा मसीह ने अनेक चमत्कार किए, लेकिन उनके 5 खास चमत्कारों का ही उल्लेख मिलता है।
 
1. जब खाने पीने के लाले पड़े तो उन्होंने पानी को दाख और मदिरा बना दिया। साथ ही उन्होंने 5 रोटियों और 2 मछलियों से 5 हजार लोगों का पेट भर दिया था।- (यूहन्ना 6:8-13).
 
2. यीशु अक्सर बीमार और दुर्बुल लोगों को स्वस्थ और तंदुरुस्त कर देते थे। उन्होंने अंधापन, बधिरता, कोढ़ और मिरगी की बीमारी के साथ ही लूले-लंगड़ों को भी ठीक किया था।- (मत्ती 4:23).
 
3. एक बार यीशु अपने शिष्यों के साथ नाव में गलील सागर पार कर रहे थे तभी अचानकर तूफान चलने लगा। इस पर उनके शिष्य डरने लगे और कांपने लगे। तब यीशु ने अपनी शक्ति से तूफान को शांत कर दिया।- (मत्ती 14:24-33).
 
4. यीशु ने ऐसे लोगों को ठीक किया जिनके बारे में कहा जाता था कि उनमें दुष्ट स्वर्गदूत समाया हुआ है।
 
5. यीशु ने एक बार एक विधवा के जवान बेटे को और एक छोटी लड़की को फिर से जिंदा कर दिया था। यह भी कहा जाता है कि उन्होंने मित्र लाजर को भी जिंदा कर दिया था।- (यूहन्ना 11:38-48; 12:9-11).

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi