suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में जीता रजत पदक

Advertiesment
Commonwealth Games
बर्मिंघम: भारत के अविनाश साबले ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शनिवार को 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में रजत पदक अपने नाम किया।साबले ने 8:11.20 मिनट के राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय के साथ दौड़ को दूसरे स्थान पर पूरा किया, जबकि केन्या के अब्राहम किबिवोट 8:11.20 मिनट में दौड़ को पूरा करके पहले स्थान पर रहे।
दौड़ के शुरुआती पलों में किबिवोट और उनके हमवतन आमोस सेरेम पहले एवं दूसरे स्थान पर चल रहे थे, लेकिन आखिरी क्षणों में साबले ने अपनी रफ्तार बढ़ाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया, हालांकि वह 0.05 सेकंड से स्वर्ण पदक से चूक गये।सेरेम ने 8:16.83 मिनट के साथ कांस्य पदक से संतोष किया।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्मृति और जेमीमा की धमाकेदार पारियों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाए 164 रन