Publish Date: Mon, 08 Aug 2022 (18:43 IST)
Updated Date: Mon, 08 Aug 2022 (19:02 IST)
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सिल्वर मेडल जीत लिया लेकिन फाइनल में उसको ऑस्ट्रेलिया से 0-7 से करारी हार का सामना करना पड़ा। यह ठीक वैसा ही नतीजा था जैसा टोक्यो ओलंपिक में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 1-7 से घुटने टेके थे। आज तो भारत गोल तो छोड़िए एक पेनल्टी कॉर्नर लेने में असफल रहा।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में सोमवार को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-7 की हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से थॉमस विकहैम (9', 26'), जेकब एंडरसन (22', 27), नेथन एफरॉम्स (14', 42) ने दो-दो गोल किये, जबकि फ्लिन ओगिलवी (46') ने एक गोल किया। भारत इसस मैच में एक भी गोल नहीं कर सकी।
भारत को पूरे मैच में एक भी पेनल्टी कॉर्नर नहीं मिला, जबकि ऑस्ट्रेलिया को सात पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से उन्होंने दो को गोल में तब्दील किया।
इसी के साथ भारत ने 61 पदक जीतकर अपने राष्ट्रमंडल अभियान को समाप्त किया। भारत ने बर्मिंघम 2022 में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक जीते।