Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान के बाद श्रीलंका का भी सूपड़ा साफ किया भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने

हमें फॉलो करें पाकिस्तान के बाद श्रीलंका का भी सूपड़ा साफ किया भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने
, शनिवार, 30 जुलाई 2022 (16:59 IST)
बर्मिंघम:भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित टीम स्पर्धा में शनिवार को ग्रुप ए के दूसरे मैच में श्रीलंका को 5 . 0 से हराया।पाकिस्तान को 5 . 0 से हराने के बाद भारत ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करके एक मैच बाकी रहते क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।  

अश्विनी पोनप्पा और सात्विक साइराज रंकीरेड्डी ने मिश्रित युगल में सचिन डियास और टी हेंडाहेवा को 21 . 14, 21 . 9 से हराकर भारत को 1 . 0 से बढत दिलाई।विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने कंधे की चोट से उबरने के बाद पहला मैच खेलते हुए निलुका करूणारत्ने को 21 . 18, 21 . 5 से शिकस्त दी।आकृषि कश्यप ने सुहासनी विदानागे को 21 . 3, 21 . 9 से हराया। भारत पुरूष युगल और महिला युगल मैच भी जीत गया।पुरुष युगल मुकाबले में जहां सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी ने 21-10, 21-13 से जीत दर्ज की, वहीं त्रिशा जॉली और गायत्री ने महिला युगल में 21-18, 21-6 के साथ विजय हासिल की।आखिरी लीग मैच में भारत का सामना आस्ट्रेलिया से होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत से सीखो कैसे आयोजित होता है शतरंज ओलंपियाड, इस देश ने कहा