Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बच्चों का पसंदीदा वनीला केक

Advertiesment
हमें फॉलो करें चाचा नेहरू
WD


चाचा नेहरू का प्यारा दिन बाल दिवस है। इस दिन बच्चों की खूब धूम मची रहती है। बच्चे बहुत खुश-खुश रहते हैं। ऐसे में बच्चों की खुशी और दुगुना किया जा सकता है। अगर आप बच्चों के लिए खास तौर पर उनकी पसंदीदा डिश केक बना दें और फिर नेहरूजी का जन्मदिन मनाएँ तो बच्चों की खुशी चौगुनी बढ़ जाएगी। आइए पेश है इस खास अवसर पर बच्चों का प्यारा वनीला केक...! अपने प्यारे बच्चे को केक खिलाएँ और उनके चेहरे पर खिली मुस्कुराहट से आप भी खुश रहे। यहाँ प्रस्तुत है केक की सामग्री और बनाने की विधि।

webdunia
ND

सामग्री : 1 कप मैदा, 1/2 कप घी, 3/4 कप पिसी चीनी, 1 छोटा चम्मच बैकिंग पावडर, 1/2 कप बादाम पिसा हुआ, 2-3 बूँदें वनीला एसेंस।

आइसिंग की सामग्री : 4 बड़े चम्मच बादाम शरबत, 4 चम्मच पानी, 250 ग्राम ठंडी क्रीम, 5 बड़े चम्मच पिसी चीनी, 1 छोटा चम्मच बादाम एसेंस।

विधि : मैदे और बैकिंग पावडर को छान लें। चीनी के साथ फेंटें। इसमें थोड़ा-थोड़ा करके घी मिलाएँ और फेंटते जाएँ। अब इसमें मैदा डालें फिर फेंटें। एसेंस डालकर इस घोल को बैकिंग टिन में मक्खन लगाकर और मैदा बुरककर डाल दें। ऊपर से बादाम (पिसा) डालें। गरम ओवन में 45 मिनट तक बैक करें। हल्का ब्राउन होने पर निकाल लें।

आइसिंग की विधि : क्रीम, चीनी और एसेंस को फेंट लें। फ्रिज में रखकर ठंडा करें। अब इस क्रीम को केक पर लगाएँ और तैयार बादामी वनीला केक बच्चों को पेश करें।

नोट : आप चाहे तो केक के ऊपर फूलों से डेकोरेट करके भी सर्व कर सकते हैं।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi