Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नववर्ष का स्वागत करें लाजवाब ऑल्मंड केक से...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Almond Cake
सामग्री : 

100 ग्राम बादाम (कटे हुए), मक्खन (पिघला हुआ) 125 ग्राम, बेकिंग सोडा 1/4 चम्मच, मैदा 275 ग्राम, पानी 35 मिली., क्रीम 1 बड़ा चम्मच, चीनी 275 ग्राम, बेकिंग पावडर 1 चम्मच। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले चीनी व पानी को एक सॉस पैन में डालें। धीमी आंच पर चढ़ाएं और तीन तार की चाशनी बना लें। अब चाशनी में मक्खन डालें व अच्छी तरह मिला दें। 
 
मैदा, बेकिंग पावडर व सोडे को छानकर चाशनी में मिलाकर एकसार करें। क्रीम भी फेंटकर मिला दें। अब बादाम डालकर घी लगे केक पॉट में डाल दें और 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर 30 मिनट बेक कर लें। ठंडा होने पर ऊपर क्रीम से डेकोरेट कर सर्व करें। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi