Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मनभावन चॉकलेट केक

Advertiesment
हमें फॉलो करें Easy Chocolate Cake Recipe
सामग्री : 
 
 
कॉर्नफ्लोर 1/2 कटोरी, मैदा 1 कटोरी, कोको 1/4 कटोरी, पिसी शक्कर 1/2 कटोरी, बेकिंग पावडर 2 चम्मच, वनीला एसेंस 1 चम्मच, दूध 1-1/2 कप, 1 चॉकलेट (20 ग्राम), मक्खन 1 कटोरी, मीठा सोड़ा 1/2 चम्मच। 
 
विधि : 
 
सर्वप्रथम मैदा, कॉर्नफ्लोर, कोको पावडर, बेकिंग पावडर, मीठा सोडा सभी मिलाकर एक साथ छान लें। चॉकलेट के छोटे टुकड़े करके उसमें 1/2 कप दूध डालकर गर्म होने के लिए रख दें। तब तक उबालें जब तक कि चॉकलेट पूरी तरह पिघल ना जाए। 
 
मक्खन और पिसी शक्कर को मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। इसमें मैदा, बाकी सभी सामग्री डालें व दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें पिघली चॉकलेट व वनीला एसेंस मिलाकर अच्छी तरह फेट लें। 
 
केक टिन में मक्खन लगाकर तैयार सामग्री डालें। ओवन में 1/2 घंटे के लिए बेक होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर क्रीम व चॉकलेट से सजाएं। अब चॉकलेट केक थोड़ी देर के लिए फ्रीज में रखें व पेश करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi