Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्रिसमस विशेष : यमी स्ट्रॉबेरी कोको केक...

Advertiesment
हमें फॉलो करें क्रिसमस विशेष : यमी स्ट्रॉबेरी कोको केक...
सामग्री : 
 

 
1 प्याला दूध, स्ट्रॉबेरी 1 प्याला, सिरका 1 बड़ा चम्मच, मैदा 1-1/2 चम्मच, नमक चुटकी भर, कोको 1/2 प्याला, बेकिंग पावडर 1-1/2 छोटा चम्मच, केस्टर शुगर 1/4 प्याला, मक्खन 200 ग्राम, क्रीम पिघली और ठंडी की हुई 1 बड़ा चम्मच। सजाने के लिए- क्रीम और स्ट्रॉबेरी। 

क्रिसमस केक : इस तरह करें सजावट (देखें वी‍डियो)
 
 

विधि : 
 
सबसे पहले दूध में सिरका मिलाएं। मैदे में नमक, कोको, बेकिंग पावडर और चीनी मिलाकर छानें। पिघला हुआ मक्खन और सिरका मिला आधा दूध डालकर मिश्रण 2 मिनट तक फेंटें। अब एसेंस, बचा हुआ दूध और क्रीम मिलाकर दो मिनट फिर से फेटें। 
 
मिश्रण को दो बराबर हिस्सों में लेकर बटर पेपर लगी बेकिंग ट्रे में डालकर 180 डि.सें. तापमान पर 30 से 35 मिनट तक बेक करें। इसमें सलाई डालकर देखें, अगर मिश्रण सलाई से नहीं चिपकता तो समझिए केक तैयार है। जब केक ठंडा हो जाए तो उसे निकाल दें। 
 
एक केक के हिस्से में क्रीम बिछा दें। उस पर पंखे की आकृति के अनुसार कटी स्ट्रॉबेरी से सजाएं। केक का दूसरा हिस्सा इस पर रखें। बची हुई क्रीम और स्ट्रॉबेरी से केक के दूसरे हिस्से को सजाकर पेश करें।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कॉन्टेक्ट लेंस लगाते हैं, तो 5 बातें आपके लिए हैं -