Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोकोनट शेक विथ आइसक्रीम

Advertiesment
हमें फॉलो करें कोकोनट शेक विथ आइसक्रीम
Coconut Shake With Ice Cream Recipe

सामग्री :

चार स्कूप वनीला आइसक्रीम, एक बादाम या केसर आम का पल्प निकला हुआ, एक प्याला चीनी, 10-15 स्ट्रॉबेरी, 3-4 रसभरी, एक कच्चा गीला नारियल, कुटी हुई बर्फ, थोड़ी-सी पुदीने की पत्तियां।

विधि :
सबसे पहले नारियल को फोड़कर पानी निकाल लें। आम, स्ट्रॉबेरी व रसभरी को चीनी के साथ मिक्स करके मिक्सी में चला लें।

अब गिलासों में कुटी हुई बर्फ डालें। तैयार मिश्रण बराबरी से डालकर आइसक्रीम स्कूप जमाएं। अब नारियल पानी डालकर पुदीने से सजा कर पेश करें। गिलास में चम्मच डालना न भूलें।

फटाफट तैयार होने वाला यह मिक्स ठंडा पेय पीने में बहुत आनंद देगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi