- मोना अग्रवाल
सामग्री :
1 कप ताजी क्रीम, 1 सेब टुकड़ों में कटा हुआ, 1 अनार के दाने, 1/2 कप काले अंगूर, 1/2 कप हरे अंगूर, कुछ चेरी, संतरे की छिली फाँकें, चीनी स्वादानुसार।
विधि :
क्रीम को खूब गाढ़ा होने तक फेंटें। इसमें सभी फल तथा चीनी मिलाकर फ्रिज में ठंडा कर लें। ठंडा-ठंडा क्रीमी फ्रुट्स परोसें।