सामग्री :
सौ ग्राम दूध, दस ग्राम ड्रिंकिंग चॉकलेट पावडर, एक अंडा, आधा चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच अदरक का रस, बर्फ, आवश्यकतानुसार चीनी।
विधि :
अंडा फेंट लें। अब बर्फ को छोड़कर अन्य सभी चीजों को मिक्सी में चला लें।
ऊपर से थोड़ा सा चॉकलेट पावडर छिड़क कर सर्व करें। आप चाहें, तो चॉकलेट आइसक्रीम के साथ भी इसे सर्व कर सकती हैं।