Continental Food %e0%a4%9a%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%8b %e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2 110021300043_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चॉको ट्रायंगल

- लीना बड़जात्या

Advertiesment
चॉको ट्रायंगल
ND

सामग्री :
भरावन के लिए चॉकलेट 250 ग्राम, क्रीम 1 कप, कवरिंग के लिए- मैदा 2 कप, घी 1/4 कप, तेल अंदाज से। कैप्युचिनो सॉस के लिए- दही 3 चम्मच, चीनी 5 चम्मच, क्रीम 1 कप, इंस्टेंट कॉफी पावडर 1 चम्मच।

विधि :
मैदे को छानकर घी मिलाएँ। पानी से गूँथकर लोई बनाकर गीले कपड़े से ढँक दें। डार्क चॉकलेट को पिघलाएँ और क्रीम में मिलाएँ। फिर ठंडा करने के लिए फ्रीज में रख दें। यह भरावन है। अब मैदे की लोई को 16 बराबर टुकड़ों में बाँटकर बेलें। छुरी से बीच में काट लें। तिकोना मोड़ें और भरावन भरकर पुनः फ्रीज में रख दें। सॉस बनाने के लिए दही को चीनी के साथ गाढ़ा होने तक फेंटें।

क्रीम को पैन में गर्म करें। उबलने लगे तो दही में मिला दें। अब इसे फिर से पैन में डालें। धीमी आँच पर लगातार चलाते हुए पकाएँ। फिर कॉफी पावडर मिलाकर पकाएँ। आँच से हटा लें और छान लें। ठंडा करके फ्रीज में रख लें। ट्रायंगलों को तेल में सुनहरा तलें। इन्हें सॉस के साथ पेश करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi