Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भरें हुए और सेंके हुए आलू

Advertiesment
हमें फॉलो करें सेंके आलू माइक्रोवेव सुप्रिया सेठी
- सुप्रिया सेठी (माइक्रोवेव व्यंजन प्रोत्साहन पुरस्कार)
webdunia
ND

सामग्री :
6 मध्यम आकार के आलू, पाव टी कप बारीक कटी हुई सब्जियाँ (गाजर, मटर), आधा प्याज बारीक कटा हुआ, आधा चम्मच पसी लाल मिर्च, आधा चम्मच सोया सॉस, डेढ़ कप व्हाइट सॉस, आधा कप गाढ़ा दही, 3 चम्मच, कसी हुई कुकिंग चीज, थोड़ा-सा मक्खन, 1 चम्मच तेल, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार।

विधि :
बारीक कटी सब्जियों को एक छिछली डिश में रखिए। 2-3 छोटे चम्मच पानी छिड़किए और करीब 3-4 मिनट तक तेज माइक्रोवेव कीजिए। प्रत्येक आलू को 2 आधे टुकड़ों में काटिए और 6-7 मिनट तक तेज माइक्रोवेव कीजिए। छिलके उतार दीजिए और मध्यम भाग को खुरच दीजिए।
सेंके हुए आलू
। प्रत्येक आलू को 2 आधे टुकड़ों में काटिए और 6-7 मिनट तक तेज माइक्रोवेव कीजिए। छिलके उतार दीजिए और मध्यम भाग को खुरच दीजिए।
webdunia


एक ग्लास बाउल में तेल डालिए और 10 सेकंड तक तेज माइक्रोवेव कीजिए। प्याज डालिए और करीब 1 मिनट तक तेज माइक्रोवेव कीजिए। सब्जियाँ, खुरचा हुआ आलू का मसाला, पिसी हुई लाल मिर्च, सोया सॉस और नमक डालिए और करीब एक मिनट तक तेज माइक्रोवेव कीजिए।

आलू के मध्य भाग में इस भरावन को भर दीजिए। व्हाइट सॉस में दही, नमक, काली मिर्च और चीज की आधी मात्रा डालिए। आलुओं को छिछली डिश में रखिए और तैयार किए व्हाइट सॉस और बाकी चीज से ढँक दीजिए।

मक्खन के छींटे दीजिए और करीब डेढ़ मिनट ‍तक तेज माइक्रोवेव कीजिए। तुरंत परोसिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi