Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मैंगो फ्लान

Advertiesment
हमें फॉलो करें मैंगो फ्लान
सामग्री :
1 कटोरी आम का रस, 1/2 कटोरी दूध, 1/2 कटोरी क्रीम, 1/2 कटोरी पिसी शक्कर, 1/2 काजू-बादाम पावडर, 1 आम के टुकड़े (छोटे-छोटे), 1/2 कटोरी शकर, 5-6 मेरी बिस्कुट का चूरा, 1 चम्मच पिस्ता।

विधि :
बिस्कुट का चूरा, शकर, क्रीम व काजू-बादाम के पावडर को मिला लें। इसे प्लेट में फैला दें।

इस पर आम के छोटे-छोटे टुकड़े फैलाएँ। आम के रस में दूध व आधी बची हुई शक्कर डालें, 5-7 बर्फ के टुकड़े डालकर मिक्सी में चला लें। फिर से आम के टुकड़ों पर फैलाएँ। ऊपर से पिस्ता का चूरा डाल दें और 1 घंटे के लिए फ्रिज में जमने के लिए रख दें। इन्हें मनचाहे आकार में चाकू से काटकर परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi