Continental Food %e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%9c %e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%8a%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a8 108110600088_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वेज चाऊमीन

Advertiesment
खाना खजाना
NDSUNDAY MAGAZINE

सामग्री :
100 ग्राम नूडल्स, 2 हरी प्याज, 1 प्याज कटा हुआ, 1 शिमला मिर्च, 1 गाजर,4 कली लहसुन, एक छोटा चम्मच सफेद गोल मिर्च पावडर, एक चुटकी शक्कर, बारीक कटी बंद गोभी, 2 चम्मच सोया सॉस, 2 चम्मच सिरका, दो बड़ा चम्मच तेल, नमक स्वाद के अनुसार।

विधि :
पतीले में 1.50 लीटर पानी उबालें, फिर उसमें नूडल्स और नमक डालें, नूडल्स को ज्यादा नरम न होने दें, छन्नी में डालकर, उसे ठंडे पानी से अच्छी तरह धोएँ और छन्नी में ही 5-10 मिनट तक छोड़ दें। नूडल्स में एक चम्मच रिफाइंड तेल डालें, ताकि आपस में चिपके नहीं।

सभी सब्जियों को लंबाई में बारीक काट लें। तेल फ्राईपैन में गर्म करें और उसमें लहसुन डालें, तेज आँच पर ही चलाते हुए प्याज डालें।

1 मिनट बाद अन्य सभी सब्जियाँ डालें। आधा मिनट बाद उसमें सोया सॉस, नमक, शक्कर और सफेद गोल मिर्च पावडर डालें। उबले हुए नूडल्स डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। गर्मागरम परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi





Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi