Continental Food %e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%9c %e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a5%8b 108110600090_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वेज मोमो

Advertiesment
खाना खजाना
NDSUNDAY MAGAZINE


सामग्री :
1 कप मैदा, 6 बड़ा चम्मच न्यूट्रिला ग्रैन्युल्स (पैकेट में दी हुई विधि अनुसार तैयार कर लें) आधा कप बारीक कटे मशरूम, आधा कप बारीक कटा हरा प्याज, एक बड़ा चम्मच पिसा लहसुन, एक छोटा चम्मच पिसा अदरक, दो चम्मच सोया सॉस।

विधि :
एक कप मैदे को आधा चम्मच नमक के साथ अच्छी तरह से गूँथ लें और आधा घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

webdunia
NDSUNDAY MAGAZINE
अब कड़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें उसमें प्याज डालें, आधा मिनट बाद कटे हुए मशरूम, न्यूट्रिला, लहसुन, अदरक, सोया सॉस और स्वाद अनुसार नमक डालें, तेज आँच पर इस मिश्रण को सुखा लें।

फ्रिज से गुँथा हुआ मैदा निकालें। उसे जितना पतला संभव हो, छोटी-छोटी पूरियों के आकार में बेल लें। बीच में एक चम्मच मिश्रण डालकर पानी के सहारे किनारों को गुजिया की तरह मोड़ दें। अब इन मोमो को स्टीमर में रखकर 20-25 मिनट तक पकाएँ।

या फिर आप इन्हें तल भी सकते हैं। भाप में पकाए पारंपरिक मोमो को गर्मागरम सूप के साथ परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi





Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi