Continental Food %e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a4%be %e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%80 109020700077_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

समोसा स्पेगेटी

Advertiesment
हमें फॉलो करें समोसा स्पेगेटी
ND

सामग्री :
उबले व तैयार नूडल्स 2 प्याले, मैदा 2 प्याले, घी (मोयन के लिए) 1 चम्मच, चीज क्यूब 1, नमक 3/4 छोटा चम्मच, तलने के लिए पर्याप्त तेल।

विधि :
मैदा व नमक को मिलाकर छान लें व मोयन का घी डालकर मिलाएँ। इसे पानी की मदद से गूँध ले।

लोइयाँ बनाएँ व गीले कपड़े से ढँक दें। हर लोई को बेलकर पतली व बड़ी-सी रोटी बनाएँ। चाकू से बीचों-बीच काटकर दो भाग करें। मोड़कर दो तिकोने बनाएँ।

स्पैगेटी या नूडल्स भरें। थोड़ा मैदा घोलकर पेस्ट बनाएँ व उससे किनारे चिपकाकर बंद करें। तेल गरम करें व गरम-गरम समोसा तलकर सॉस के साथ सर्व करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi