Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मिनटों में छिल जाएंगे आलू, इस ट्रिक को आजमाएं

हमें फॉलो करें how to peel potatoes easily
how to peel potatoes easily
खाना बनाना एक कला है और खाना बनाने के लिए आपको 1-2 घंटे तो लगते ही हैं। खाना बनाने से पहले खाने की तैयारी करना भी बहुत टाइम कांस्युमिंग काम है क्योंकि आपको सब्जी छिलने में बहुत समय लगता है। साथ ही आपको सब्जी काटने में भी बहुत समय लगता है। ऐसे में अगर आप आलू की सब्जी या आलू के पराठे बना रहे हैं तो गर्म गर्म आलू छीलने में बहुत परेशानी होती है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे बिना हाथ जलाए आलू छील सकते हैं....
 
कांटे की चम्मच से छिले आलू
  • आप कांटे की चम्मच से आलू छील सकते हैं इसके लिए आपको इन स्टेप को फॉलो करना है।
  • सबसे पहले आलू को गर्म पानी से निकाल लें और एक थाली में रख दें।
  • इसके बाद आप कांटे की चम्मच से आलू को फंसा लें।
  • अब कांटे की चम्मच से ही आलू को पकड़ें और दुसरे हाथ से आलू छिले।
  • ऐसा करने से आपका हाथ नहीं जलेगा और आप आसानी से आलू छील सकते हैं।

webdunia
पुड़ी तलने की चम्मच से छिलें आलू
  • आप पुड़ी तलने की चम्मच से भी आलू छील सकते हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले आलू को पानी से बहार निकाल लें और थाली में रख दें।
  • अब आलू को बीच में से काट लें।
  • बीच में से काटने के बाद आप आलू को पुड़ी वाली चम्मच के ऊपर रखें।
  • ऊपर रखने के बाद उसे दबाएं और आपका आलू नीचे आ जाएगा।
  • साथ ही छिलका आपका ऊपर रह जाएगा और आप मिनटों में आलू छील सकते हैं। 
सिरके वाले पानी में भिगोकर छीलें आलू 
  • आप आलू को जल्दी छिलना चाहते हैं तो सिरके वाला पानी से आप आसानी से आलू छील सकते हैं।
  • इसके लिए आपको एक कटोरे में गर्म पानी डालना है।
  • इसके बाद लगभग 1 चम्मच सिरका डालकर आलू को आधे घंटे के लिए भिगोकर रख देना है। 
  • फिर आप पानी से आलू निकालें और हाथों के रगड़ लें जिससे छिलका आसानी से उतर जाएगा। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या आपका भी मिट्टी खाने का मन करता है? इस बीमारी के हो सकते हैं लक्षण