Cooking Tips %e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%a8 %e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ab 1 110092800042_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कैसे करें बर्तन साफ-1

किचन टिप्स

Advertiesment
किचन टिप्स
ND

- बर्तनों पर लगे जंग के धब्बे दूर करने के लिए ऑक्जेलिक एसिड के घोल में बर्तनों को कुछ दूर डुबोकर रखें। फिर बोरेक्स के घोल से उसे धोएँ। बाद में पानी से साफ कर लेने से धब्बे मिट जाते हैं।

- प्याज का रस और सिरका बराबर मात्रा में लेकर स्टील के बर्तनों पर रगड़ने से बर्तन चमकने लगते हैं।

- एल्यूमीनियम के बर्तनों को चमकाने के लिए बर्तन धोने वाले पावडर में थोड़ा-सा नमक मिलाकर बर्तनों को साफ करें। बर्तन चमचमाने लगेंगे।

- एल्यूमीनियम के जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए उसमें एक प्याज डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर बर्तन धोने के पावडर से साफ करें।

- प्रेशर कुकर में लगे दाग-धब्बों को साफ करने के लिए कुकर में पानी, एक चम्मच वॉशिंग पावडर व आधा नींबू डालकर उबाल लें। बाद में झाँवा से हल्का रगड़कर साफ करें। प्रेशर कुकर नए जैसा चमकने लगेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi