Cooking Tips %e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%a6 %e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b8 %e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%88%e0%a4%a7%e0%a4%b0 %e0%a4%95%e0%a5%87 107061800062_1.htm

Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चंद टिप्स रसोईधर के

Advertiesment
चंद टिप्स रसोईधर निधि निगम
- निधि निग

- मसाले पारदर्शी बरनी में रखिए, यह खूबसूरत भी लगता है व ढूँढने में लगने वाले समय की बचत करता है।

- प्लास्टिक की जिस डलिया में आप सब्जी धोएँ उसे फौरन धोकर रखिए।

- चाकू को इस्तेमाल के बाद हर बार धोकर ही रखिए, ताकि फल आदि काटने के लिए चाकू गंधरहित व साफ मिले।

- सभी डिब्बों पर स्लिप लगाकर अंदर रखी वस्तु का नाम साफ व बड़े अक्षरों में लिखकर रखिए।

- रसोई की अलमारियों को हफ्ते में एक बार साफ करना चाहिए। प्लास्टिक को साफ कर फिर बिछा दें व सभी डिब्बों को भी पोंछ दें।

- रसोईघर में जालों की उपस्थिति स्वास्थ्य व सुंदरता की दृष्टि से असहनीय है। अतः पंद्रह दिन में एक बार इन्हें अवश्य हटाइए।

- जैसे ही एक काम खत्म हो उसमें इस्तेमाल किए सामान को तुरंत ही उसकी निश्चित जगह पर रख देना चाहिए। इससे रसोई में व्यवस्था बनी रहती है।

- जो डिब्बा खाली हो उसे तुरंत ही धो-माँजकर अलग रख देना चाहिए, जिससे अगली बार जरूरत पड़ने पर तुरंत उसे इस्तेमाल किया जा सके।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi