Cooking Tips %e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0 %e0%a4%a0%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%88 %e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b8 111031500013_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जायकेदार ठंडाई टिप्स

Advertiesment
हमें फॉलो करें जायकेदार ठंडाई टिप्स
ND

- ठंडाई को कई स्वादों में बनाकर आप पी सकते हैं।

- ठंडाई में दो कप ताजा क्रीम या मलाई की मात्रा बढ़ा लें।

- जब ठंडाई पेश करें तो गिलासों को मलाई से सजा दें। यह मलाईयुक्त ठंडाई कुछ अलग ही स्वाद देगी।

- फलों की ठंडाई बनाते समय आप सामग्री से दूध हटा लें।

- यदि आप अँगूर की ठंडाई बना रही हैं, तो अच्छी किस्म के मीठे अँगूर लें। इन्हें धोकर चम्मच से कुचल कर तीन-चार घंटे तक भिगो दें। मिक्सर में चलाकर ठंडाई के साथ छान लें। अँगूरी आभा लिए इस ठंडाई को आप किसी भी ऋतु में बना सकती हैं।

- फालसा, अनन्नास, कसेरू, आम आदि फलों की ठंडाई बनाते समय आप गुलकंद या गुलाब की पत्तियाँ न डालें।

- गर्मी के दिनों दिलो-दिमाग की ताजगी व शक्ति के लिए पाँच मगज की ठंडाई भी खूब पी जाती है। इस ठंडाई में खरबूजा, तरबूज, ककड़ी, कद्दू व पेठा के छिलके रहित बीज, खसखस के दाने, मोटी सौंफ, काली मिर्च, गुलकंद सबको भिगोकर पीसकर छाना जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi