Cooking Tips %e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b %e0%a4%93%e0%a4%b5%e0%a4%a8 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8 109122600021_1.htm

Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

माइक्रो ओवन का तापमान

Advertiesment
कुकिंग टिप्स
ND
- मूँगफली, परमल तथा मेवा चिक्की को बनाने के लिए 1 कटोरी गुड़ को 1 चम्मच घी के साथ 4 मिनट माइक्रो सेकंड हाई तापमान पर पकाएँ। तत्पश्चात सवा कटोरी इच्छित वस्तु को मिलाकर चकले पर बेलें।

- बाटी, केक, बिस्किट, मफींस, हांडवा आदि को कन्वेक्शन मोड में ओवन को 10 मिनट प्री-हीट करके 20 मिनट तक 220 डिग्री तापमान पर लो स्टैंड पर रखकर पकाएँ।

- ब्रेड टोस्ट बनाने के लिए चार ब्रेड के पीस को हाई रैक पर 250 डिग्री सेंटीग्रेड पर 4 से 5 मिनट एक ओर तथा 3 से 4 मिनट दूसरी ओर सेकें।

- पनीर टिक्का, बेक वेज जैसी सब्जियों को ग्रिल या कन्वेक्शन पर 10 से 15 मिनट तक बेक करें।

- पिज्जा, बेक समोसा, खारी आदि को 10 मिनट तक प्री-हीट किए ओवन में 15 मिनट तक बेक करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi