Cooking Tips %e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%be %e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0 %e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%b5 107092000032_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सच्चा मित्र माइक्रोवेव

Advertiesment
महिला सच्चा मित्र माइक्रोवेव
ND


कामकाजी महिलाओं का सच्चा मित्र बन गया है माइक्रोवेव, जो कम समय में लजीज व्यंजन तैयार कर देता है।

अगर इसका इस्तेमाल करते वक्त थोड़ा ध्यान रखा जाए तो यह पूरी तरह सुरक्षित है।

सबसे पहले माइक्रोवेव को सूखी व सुरक्षित जगह पर बच्चों की पहुँच से दूर रखें।

इस्तेमाल करने से पहले दी गई सावधानियों को अवश्य पढ़ लें।

माइक्रोवेव को हमेशा साफ व सूखे कपड़े से पोछें।

माइक्रोवेव को कभी खाली न चलाएँ। अगर जाँच करना हो तो पहले कुछ भी चीज अंदर रखकर ही चलाएँ।

माइक्रोवेव में प्लास्टिक, पेपर, चाइना क्रॉकरी आदि का उपयोग नहीं करें।

माइक्रोवेव में काँच का बर्तन या चम्मच आदि न रखें वर्ना ओवन में से चिंगारी निकल सकती है और ओवन खराब हो जाएगा।

ओवन में से खाना या व्यंजन निकालते समय बर्तन को किनारे से पकड़ें वर्ना भाप से हाथ जल सकता है।

माइक्रोवेव की सफाई नुकीली या धारदार चीजों से न करते हुए नर्म कपड़े या प्लास्टिक स्टिक से करें।

इसके अंदर आप कम समय में अधिक से अधिक व्यंजन बना सकती हैं।

माइक्रोवेव आपका खाना बनाने का काम आसान व सरल करने के साथ-साथ समय की बचत भी करता है। साथ ही खाने की पौष्टिकता व आपकी शक्ति बरकरार रखता है।

अब आप अपने सभी मनपसंद धारावाहिक भी देख सकती हैं। क्योंकि माइक्रोवेव ओवन मित्र है जो आपकी सहायता करता है किचन में।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi