Cooking Tips %e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f %e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80 109112400049_1.htm

Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्वादिष्ट पकौड़ी

Advertiesment
पकौड़ी
ND
पकौडि़याँ तो हम सभी घर पर बनाते ही रहते हैं। लेकिन अगर पकौड़ी को हर बार थोड़ा अलग ढंग से बनाया जाए तो एक नए स्वाद के साथ नई पकौड़ी खाने का आनंद मिल पाएगा। आजमाइए ये कुछ टिप्स और बनाइए हर बार नए स्वाद में पकौड़ी।

- मीठे नीम की पत्ती को पीसकर या बारीक काटकर बेसन के घोल में डालकर पकौड़ियाँ बनाएँ।

- कभी बेसन के घोल में जरा-सी उड़द की दाल का पेस्ट डाल देने से पकौड़ियों का स्वाद बढ़ता है।

- बेसन के घोल में कभी अजवायन-हींग, कभी साबूत धनिया (दो टुकड़े रूप में), कभी जीरा-सौंफ तो कभी सफेद तिल डालकर पकौड़ियों का स्वाद बदलें।

- दूध फट जाने पर फेंकें नहीं, इसी में बेसन घोलकर पकौड़ी बनाएँ।

- बेसन के घोल में धुली मूँग की फूली हुई दाल एक चम्मच मिला देने से पकौड़ी का स्वाद अलग हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi