Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Uttar Pradesh Coronavirus Update : उत्तर प्रदेश में Corona के कारण 2176 मरीजों की मौत

हमें फॉलो करें Uttar Pradesh Coronavirus Update : उत्तर प्रदेश में Corona के कारण 2176 मरीजों की मौत
, बुधवार, 12 अगस्त 2020 (01:11 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 5130 नए मामले सामने आए जबकि मंगलवार को मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2176 हो गया। अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 48,998 हो गई है।
 
प्रदेश में 56 नई मौतें : उत्तर प्रदेश में 24 घंटों में 56 मरीजों ने कोरोनावायरस संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर मरने वालों की संख्या 2176 पर पहुंच गई है। राज्य में कुल 80,589 लोग पूर्णतया स्वस्थ होकर अस्पतालों से छुटटी पा चुके हैं जबकि कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1,31,763 हो गया है।
 
लखनऊ में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए : बीते 24 घंटों में सबसे अधिक 831 नए मामले लखनऊ से आए। कानपुर नगर से 248, वाराणसी से 169, प्रयागराज से 252, गोरखपुर से 201, बरेली से 198, बलिया से 150, बस्ती से 227 और बाराबंकी से 116 नए मामले सामने आए हैं।
 
12 मौतें लखनऊ में हुई : प्रदेश में कुल 56 में से सबसे ज्यादा 12 मौतें लखनऊ में हुईं। कानपुर नगर में 5, प्रयागराज व देवरिया में 4, वाराणसी व मेरठ में 3-3 और बरेली में 2 मौतें हुईं। अब तक सबसे अधिक 278 मौतें कानपुर नगर में हुईं हैं। लखनऊ में 161, मेरठ में 119, वाराणसी में 107, आगरा में 101, प्रयागराज में 85, बरेली और झांसी में 83-83 मौतें हुईं।
 
सोमवार को 1,01,039 नमूनों की जांच : प्रदेश में सोमवार को 1,01,039 नमूनों की जांच की गई जिनमें 60,542 नमूने एंटीजन टेस्ट से जांचे गए। अब तक 33,14,435 परीक्षण किए जा चुके हैं। जांच का डब्ल्यूएचओ का मानक प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 140 जांच प्रतिदिन का है। उसके हिसाब से उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 32 हजार टेस्ट किए जाने चाहिए। उस मानक से 3 गुने से ज्यादा जांच रोज हो रही हैं। देश में प्रतिदिन सबसे अधिक जांच करने वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश है।
 
20, 818 लोग घरों में क्वारंटाइन में : उत्तर प्रदेश में इस समय 20,818 लोग घरों में क्वारंटाइन में हैं और घरों में रहकर स्वास्थ्यलाभ कर रहे हैं। निजी अस्पतालों में 1533 लोग भर्ती हैं जहां उपचार के लिए भुगतान करना होता है। सेमी पेड सुविधाओं यानी होटलों या एल-1 प्लस सुविधा में इस समय 197 लोग हैं।
 
61,794 कोविड हेल्पडेस्क स्थापित : प्रदेश में निगरानी कार्य निरंतर जारी है और 52,473 इलाकों में निगरानी के जरिए 1,67,07,379 घरों में 8,41,00,169 लोगों का सर्वेक्षण किया गया। प्रदेश में अब तक 61,794 कोविड हेल्पडेस्क स्थापित की जा चुकी हैं। इनमें 6 लाख 36 हजार से ज्यादा लक्षण युक्त लोगों की पहचान की गई। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 1217 नए मामले