Publish Date: Wed, 18 Mar 2020 (15:20 IST)
Updated Date: Wed, 18 Mar 2020 (15:29 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में रहने वाले भारतीयों में सबसे अधिक ईरान में 255 नागरिक कोरोना वायरस (Corona Virus) यानी कोविड-19 से संक्रमित हैं।
विदेश मंत्रालय की तरफ से बुधवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी गई जानकारी में बताया गया कि विदेशों में 276 भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनमें सबसे अधिक 255 ईरान में पीड़ित हैं।
संयुक्त अरब अमीरात में 12 भारतीय इस वायरस की जद में हैं, जबकि इटली में 5 भारतीयों को अपनी गिरफ्त में ले चुका है। मंत्रालय के अनुसार हांगकांग, कुवैत, रवांडा और श्रीलंका में एक-एक भारतीय कोरोना वायरस संक्रमित है।