Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुखद खबर... इंदौर में एक साथ 35 मरीज हुए स्वस्थ, सकुशल अपने घरों के लिए रवाना

हमें फॉलो करें सुखद खबर... इंदौर में एक साथ 35 मरीज हुए स्वस्थ, सकुशल अपने घरों के लिए रवाना
, शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (23:12 IST)
इंदौर। इंदौर में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों के उपचार के पश्चात स्वस्थ होकर उनके घर लौटने का सिलसिला जारी है। इसी सिलसिले में जहाँ एक ओर आज सुबह 4 मरीज एमआरटीबी अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं, वहीं दूसरी ओर अरविंदो अस्पताल से आज रात को ही 31 मरीज एक साथ डिस्चार्ज हुए। यह इंदौर जिले के लिए एक सुखद खबर है कि एक साथ इतने मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों की ओर रवाना हुए।
 
संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया है कि इंदौर में कोरोना मरीज़ों के उपचार की उम्दा व्यवस्थाओं के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। शुक्रवार की रात को अरविंदो अस्पताल से एक साथ 31 मरीज़ों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया। सुबह एमआरटीबी हॉस्पिटल से 4 मरीज डिस्चार्ज किए गए। 
 
ये मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे : आज अरविंदो अस्पताल से जो मरीज डिस्चार्ज हुए उनमें आरिफ खान, अब्दुल रशीद, धर्मेश, फैजान खान, मो. युनूस, मो. तारिफ खान, देवेन्द्र हीरालाल, जमील अहमद, जीनत सरफराज, मो. मोइनुद्दीन, मो. इलियाज, मुमताज, नफीस खान, निर्मला वालेचा, शबीना बानो, सेजल गुप्ता, तंजीम खान, उज्मा नागोरी, विजय मारोठिया, युवराज जैन, इम्तियाज इब्राहिम, प्रेमलाल, शुभंकर, तबस्सुम बी, तबस्सुम बी अमजद, दुर्गेश नाईक, फैज मोहम्मद, गीता सिंह, हीना सरफराज, मस्त मूसा तथा मो. शाहिद शामिल हैं। 
 
मजाक मत समझो, प्लीज घरों में रहो, शासन-प्रशासन जो कह रहा है उसे मानो : आज स्वस्थ होकर अपने घर को लौट रही तंजीम खान ने बहुत ही मार्मिक अपील करते हुए लोगों से कहा कि मजाक मत समझो, प्लीज घरों में रहो, शासन-प्रशासन जो कह रहा है उसे मानो। परिवार के साथ रहो, परिवार के साथ रहेंगे तो दुनिया बहुत खुबसूरत होगी। 
 
उन्होंने बताया कि मैं आज कोरोना को परास्त करके घर लौट रही हूं, फिर भी मुझे इसकी पूर्ण खुशी नहीं है क्योंकि मेरी 9 साल की बच्ची अभी भी अस्पताल में कोरोना का इलाज ले रही है। तंजीम खान ने सभी से कहा कि वे मेरी मासूम बच्ची की सलामती के लिए दुआएं करें। तंजीम के अनुसार सबसे पहले मेरे पति को कोरोना का पता चला। इसके बाद कुल 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसमें से 14 लोग स्वस्थ होकर आज घर जा रहे हैं। 
webdunia
उम्दा इलाज से हुई स्वस्थ : उजमा नागोरी जो कि रानीपुरा की रहने वाली है, वह भी आज स्वस्थ होकर घर को लौट गई हैं। उन्होंने कहा कि मैं 17 दिन से हॉस्पिटल में थी। सबने बहुत सहयोग किया। उम्दा इलाज किया। इसके फलस्वरूप मैं स्वस्थ हो गई हूं। उन्होंने सभी से अपील की कि अपना ध्यान रखें और घरों में ही रहें।
 
जिंदगी की कीमत समझो, लॉकडाउन का पूरा पालन करो : रानीपुरा के रहने वाले जमील अहमद अंसारी का कहना है कि बीमारी को छुपाओ मत, समझो और इलाज कराओ, स्वस्थ हो जाओगे। उन्होंने बताया कि मुझे कोरोना के लक्षण दिखाई दिए तो मैं स्वयं ही एमवाय अस्पताल पहुंच गया। समय पर मैंने डॉक्टरों को बता दिया।

डॉक्टरों ने मेरा परीक्षण किया और सेम्पल लिया। सेम्पल की जांच कराई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के पश्चात मुझे अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने बहुत मेहनत की है। उन्होंने कहा कि जिंदगी की कीमत समझो, लॉकडाउन का पूरा पालन करो।
 
फैजान खान की खुशी : खजराना में रहने वाले फैजान खान आज बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्वस्थ होकर घर जा रहा हूं। शासन-प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने बेहतर व्यवस्थाएं की। मैं और मेरा परिवार यहां पर कोरोना का इलाज ले रहा था। आज वह सभी स्वस्थ हैं। बच्चों को भी यहां भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने बच्चों का भी पूरा ध्यान रखा। उन्होंने समय-समय पर दूध भी दिया।
 
बीमारी से भागो मत, सामना करो, डरो मत, इलाज लो और स्वस्थ हो जाओ : उक्त आशय के विचार अन्य मरीजों ने भी व्यक्त किए, जो स्वस्थ होकर घर पहुंच रहे हैं। खजराना की तंजीम नगर में रहने वाली शबीना बानो ने बताया कि उसे 20 दिन पहले ही बीमारी का पता चला। मैंने समय रहते इलाज लिया और आज मैं स्वस्थ हूं। 
 
शबीना बानो ने कहा कि इस बीमारी से भागो मत, सामना करो, डरो मत, सरकार, डॉक्टर, पुलिस आदि को सहयोग करो। अरविंदो अस्पताल में आज उत्साह का माहौल था। वहां तालियों की गूंज सुनायी दे रही थी, जब मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट रहे थे। सेवा करने वाले स्टॉफ और स्वस्थ होने वाले मरीज दोनों ने तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भोपाल में शुक्रवार को 11 पॉजिटिव केस,1325 सैंपल स्पेशल विमान से जांच के लिए दिल्ली भेजे गए