Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या में आया बड़ा उछाल, 38619 नए मामले दर्ज

Advertiesment
हमें फॉलो करें फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या में आया बड़ा उछाल, 38619 नए मामले दर्ज
, मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (16:44 IST)
पेरिस। फ्रांस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस के 38,619 नए मामले दर्ज किए गए हैं तथा 270 मरीजों की इसके कारण मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार यहां अब तक 17,87,324 लोग इस महामारी से प्रभावित हुए हैं तथा 40,439 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 822 मरीजों की वृद्धि होने से बाद विभिन्न अस्पतालों में उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 30,243 हो गई है।
 

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए फ्रांस ने 30 अक्टूबर को दोबारा लॉकडाउन लागू कर गैरजरूरी सामानों की बिक्री पर पाबंदी लगा दी है। इसके तहत कैफे तथा रेस्तरां को बंद करने का निर्देश दिया गया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोविड-19 ने बढ़ाईं ओसीडी के शिकार बच्चों और युवाओं की मुश्किलें : अध्ययन