Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में ओमिक्रोन के 4 नए मामले, देशभर नए कोरोना के वैरिएंट से हड़कंप

हमें फॉलो करें दिल्ली में ओमिक्रोन के 4 नए मामले, देशभर नए कोरोना के वैरिएंट से हड़कंप
, मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (12:51 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को ओमिक्रोन के 4 नए मामले सामने आए हैं। इससे देशभर में ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 45 हो गई।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। इनमें से एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 3 संदिग्ध मामले एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं।
 
महाराष्ट्र में ओमिक्रोन वैरिएंट से दो और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये दोनों दुबई से लौटे हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका से गुजरात लौटे एक व्यक्ति में भी ओमिक्रॉन संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 
देश में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही दिखाई दे रहे हैं। दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य राजस्थान है।  दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और केरल भी इसके मरीज मिले हैं।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 5,784 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 252 लोगों की मौत हो गई। 7,995 लोग स्वस्थ भी हुए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रकृति को बचाने के लिये प्रयास नहीं, तपस्या करनी होगी