Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Covid 19 in India : संक्रमण के मामले बढ़कर 92.66 लाख हुए, 86.79 लाख लोग हुए स्वस्थ

हमें फॉलो करें Covid 19 in India : संक्रमण के मामले बढ़कर 92.66 लाख हुए, 86.79 लाख  लोग हुए स्वस्थ
, गुरुवार, 26 नवंबर 2020 (11:01 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 44,489 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 92.66 लाख हो गए जिनमें से 86.79 लाख लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 92,66,705 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं 524 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,35,223 हो गई।
देश में अभी 4,52,344 लोगों का कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। यह संख्या बुधवार को उपचाराधीन लोगों की संख्या से 7,598 अधिक है। हालांकि देश में लगातार 16 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या 5 लाख से कम है।
 
आंकड़ों के अनुसार उपचाराधीन मामलों की संख्या कुल मामलों की 4.88 प्रतिशत है। देश में कुल 86,79,138 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 93.66 प्रतिशत हो गई है, वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है। भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 25 नवंबर तक 13.59 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई जिनमें से 10,90,238 नमूनों का परीक्षण बुधवार को ही किया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live : किसानों का दिल्ली चलो आंदोलन, संभु बॉर्डर पर पुलिस ने छोड़ी टियर गैस