Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नैनीताल जेल में निकले 53 कोरोना पॉजिटिव कैदी

हमें फॉलो करें नैनीताल जेल में निकले 53 कोरोना पॉजिटिव कैदी
webdunia

हिमा अग्रवाल

भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर होती जा रही है। देश में लगातार कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या ने केंद्र और राज्य सरकार की नींद उड़ा रखी है। कोविड संक्रमण से जेलों में बंद अपराधी भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला उत्तराखंड राज्य की नैनीताल जेल का है, जहां 53 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।

नैनीताल के तल्लीताल स्थित जिला कारागार(जेल) में आए नए विचाराधीन कैदियों को रखा जा रहा है। वहीं इस जेल का इस्तेमाल नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के कैदियों को  क्‍वारेंटीन करने के लिए भी किया जा रहा है। जेल में रखे गए कैदियों की जांच के लिए बीडी पाण्डे अस्पताल की कोविड डेस्क की टीम रोज जांच के लिए जेल पहुंचती है।

कोविड जांच में आज 70 कैदियों के टेस्ट हुए, जिसमें से 53 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बड़ी संख्या में बंदियों के पॉजिटिव पाए जाने से जेल में हड़कंप मच गया। संक्रमण से ग्रस्त बंदियों को तत्काल प्रभाव से आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
webdunia

जेल प्रशासन का कहना है कि जिन विचाराधीन बंदियों को यहां 14 दिन क्वारेंटाइन में रखा जाता है। अब उनके रहने का प्रबंधन अन्य बैरक में किया जाएगा, ताकि सबको कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। साथ ही जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है, प्रशासन के आदेश के बाद इन बंदियों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

COVID-19 in Bihar : बिहार में मिले 1523 नए संक्रमित, 90.32 प्रतिशत हुई स्वस्थ होने की दर