Publish Date: Thu, 15 Apr 2021 (11:48 IST)
Updated Date: Thu, 15 Apr 2021 (11:51 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिला में कोरोनावायरस के 5,566 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,95,690 हो गई है। एक अधिकारी ने गुरुवार को इस बारे में बताते कहा कि नए मामलों की पुष्टि बुधवार को हुई। संक्रमण से 33 और लोगों की मौत होने से जिले में मृतक संख्या बढ़कर 6,794 हो गई है।
अधिकारी ने बताया कि जिले में मृत्यु दर 1.71 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में 3,30,876 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 83.62 प्रतिशत है। अधिकारी ने बताया कि ठाणे जिले में वर्तमान में कोविड-19 के 58,020 मरीज उपचाराधीन हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पास के पालघर जिले में कोविड-19 के 61,815 नए मामले आए और मरने वालों की संख्या 1,278 है। (भाषा)