Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बेंगलुरु के एक ही स्कूल के 60 स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव निकले, मचा हड़कंप

Advertiesment
corona positive
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में इलेक्ट्रॉनिक सिटी के एक आवासीय स्कूल के कम से कम 60 स्टूडेंट्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। इन छात्रों में से एक को तेज बुखार था जिसका लेडी कर्जन और बॉरिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक अन्य को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। स्कूल को कोरोना के इस विस्फोट के बाद बंद कर दिया गया है।

 
श्री चैतन्य गर्ल्स रेसिडेंशियल स्कूल के बाकी बचे स्टूडेंट्स को स्कूल परिसर में ही एक आइसोलेशन सुविधा में क्वारंटाइन किया गया। ये सभी असिंप्टोमेटिक हैं। एक निजी स्वास्थ्य सुविधा के कर्मचारी उनकी देखभाल कर रहे हैं। स्कूल अब 20 अक्टूबर या उसके बाद फिर से खुल सकता है। द हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार जिला स्वास्थ्य अधिकारी जी. श्रीनिवास ने कहा कि 27 सितंबर को छात्रों का परीक्षण किया गया था। उन्होंने कहा कि संक्रमितों में 14 तमिलनाडु और 46 कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों से थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CoronaVirus India Update : लगातार दूसरे दिन कोरोना के 20,000 से कम नए केस, केरल में सबसे ज्यादा मरीज