Publish Date: Mon, 01 Mar 2021 (10:07 IST)
Updated Date: Mon, 01 Mar 2021 (10:10 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में कोरोना महामारी के तेजी से बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 639 नए मामले सामने आए और 8 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के शहरी इलाके में कोरोना का प्रसार ग्रामीण इलाकों की तुलना में अधिक तेजी से हो रहा है।
सभी जिला मुख्यालयों से एकत्र की गई जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के 8 जिलों में से जालना सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां संक्रमण के 171 नए मामले सामने आए और 4 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद औरंगाबाद में 256 मामले और 2 लोगों की मौत, बीड़ में 43 और परभणी में 33 मामले तथा 1-1 व्यक्ति की मौत, नांदेड़ में 90, लातूर में 86, हिंगोली में 32 और उस्मानाबाद में 20 नए मामलों की पुष्टि की गई है। (वार्ता)