Publish Date: Wed, 19 Aug 2020 (12:28 IST)
Updated Date: Wed, 19 Aug 2020 (12:30 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोनावायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 908 हो गई, वहीं राज्य में 699 नए संक्रमित मिले हैं।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह 10.30 बजे तक के बीते लगभग 12 घंटे में राज्य में कोरोनावायरस के संक्रमण से 10 और लोगों की मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि इस अवधि में 699 और लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या 64,676 हो गई जिनमें से 14,684 रोगी उपचाराधीन हैं। (भाषा)