Publish Date: Wed, 09 Nov 2022 (10:26 IST)
Updated Date: Wed, 09 Nov 2022 (10:36 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 811 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,62,952 हो गई है, लेकिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 13,559 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार सुबह 8 बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण से 2 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,511 हो गई है।
आंकड़ों के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 98.78 प्रतिशत हो गई है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 462 की कमी दर्ज की गई है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,18,882 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 219.75 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta