Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 2 April 2025
webdunia

स्पेन में 24 घंटे में 832 लोगों की Corona से मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Corona virus
, शनिवार, 28 मार्च 2020 (19:53 IST)
मैड्रिड। स्पेन में कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को 5,600 से अधिक हो गई। देश में 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 832 लोगों की मौत हुई। इस बीच, सरकार ने बताया कि वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 72 हजार से अधिक हो गई है।

पूरी दुनिया में इटली के बाद स्पेन में कोरोना वायरस से सर्वाधिक मौत हुई है।इटली में इस वायरस से 5,690 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में 72 हजार 248 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

हालांकि स्पेन में रोजाना आठ हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं लेकिन नए संक्रमण के मामलों में कमी आने के संकेत दिख रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि लगता है कि महामारी अपने चरम पर है। मैड्रिड सबसे बुरी तरह से प्रभावित क्षेत्र है, जहां 2,757 लोगों की मौत हो चुकी है और 21,520 लोग इससे संक्रमित हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona से लड़ने के लिए TATA ट्रस्ट का बड़ा ऐलान, करेगा 500 करोड़ रुपए खर्च