Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र में Covid 19 के 9,114 नए मामले, 121 मरीजों की मौत

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में Covid 19 के 9,114 नए मामले, 121 मरीजों की मौत
, शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (13:04 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमण के 9,114 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 61,31,976 हो गई तथा 121 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,24,296 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले गुरुवार को सामने आए। बुधवार को संक्रमण के 9,558 मामले आए थे और 147 लोगों की मौत हुई थी और इसके मुकाबले नए मामलों तथा मृतकों की संख्या में गिरावट आई है।

 
गुरुवार को अस्पतालों से कुल 8,815 मरीजों को छुट्टी दी गई है जिससे राज्य में संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 58,89,982 हो गई है। राज्य में अब भी 1,14,444 मरीजों का कोविड-19 का उप4 चल रहा है। इनमें से सबसे अधिक 17,435 मरीज पुणे जिले में हैं। इसके बाद ठाणे में 16,546 और मुंबई में 11,470 मरीजों का इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 96.05 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.02 प्रतिशत है। अभी तक कोविड-19 के लिए 4,33,50,257 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 2,25,457 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई। राज्य में संक्रमण दर 14.15 प्रतिशत है।

 
महाराष्ट्र में अभी 6,24,511 लोग घर पर पृथक वास कर रहे हैं और 4,572 अन्य लोग पृथक केंद्रों में हैं। मुंबई में गुरुवार को 532 और मरीजों के कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 7,26,037 हो गई जबकि 13 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 15,586 पर पहुंच गई है।

webdunia
 
अधिकारी ने बताया कि पुणे शहर में 357 लोग संक्रमित पाए गए जिससे संक्रमण के मामलों की संख्या 4,97,326 पर पहुंच गई है जबकि 3 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 8,440 हो गई है। नागपुर, पिंपरी-चिंचवड, नासिक, औरंगाबाद और अमरावती शहरों में कोविड-19 के क्रमश: 18, 263, 70, 5 और 6 नए मामले आए। राज्य में बीमारी से उबरने वाले मरीजों में सबसे अधिक 10,30,168 मरीज पुणे जिले के हैं। इसके बाद मुंबई में 6,96,664 और ठाणे में 5,56,756 लोग संक्रमण मुक्त हुए।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Fact Check: क्या दिलीप कुमार के आखिरी समय का है यह वायरल VIDEO? जानिए इसकी सच्चाई