Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Corona Returns: बिगाड़ न दे त्योहारों का मजा, 1 दिन में मिले 9 नए मामले, कुल 245 मरीज

हमें फॉलो करें corona
, सोमवार, 23 अक्टूबर 2023 (14:49 IST)
Corona Returns: भारत में 1 दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 9 नए मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 245 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,33,291 है, वहीं संक्रमण के कुल मामले 4,50,01,061 हो गए हैं।
 
मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,67,525 हो गई है। देश में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP Election 2023 : टिकट नहीं मिलने पर फूट-फूटकर रोने लगे BJP विधायक, कार्यकर्ताओं को सुनाया दुखड़ा