Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिकी खुफिया सेवा के लगभग 900 कर्मचारी Covid 19 की चपेट में

हमें फॉलो करें अमेरिकी खुफिया सेवा के लगभग 900 कर्मचारी Covid 19 की चपेट में
, मंगलवार, 22 जून 2021 (23:13 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका की खुफिया सेवा के लगभग 900 कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। सरकार के कामकाज पर नजर रखने वाले एक समूह को मिले सरकारी आंकड़ों में यह बात सामने आई है।

वॉशिंगटन में स्थित 'सिटिजंस फॉर रिस्पॉन्सिब्लिटी एंड एथिक्स' को मिले दस्तावेजों के अनुसार खुफिया सेवा के रिकॉर्ड से पता चला है कि 1 मार्च 2020 से 9 मार्च 2021 के बीच एजेंसी से वेतन पाने वाले 881 कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे। सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मिले रिकॉर्ड में संक्रमण की चपेट में आने वाले कर्मचारियों के नाम और कामकाज की जानकारी दी नहीं दी गई है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तृणमूल ने अलपन के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना