Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

8 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को छोड़कर सभी में बढ़े Corona के सक्रिय मामले

हमें फॉलो करें 8 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को छोड़कर सभी में बढ़े Corona के सक्रिय मामले
, शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020 (12:10 IST)
नई दिल्ली। देश में 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को छोड़कर बाकी सभी में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है जिसके कारण देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 8,31,124 हो गई है। देश में केवल अंडमान-निकोबार द्वीप, केरल, मणिपुर, पंजाब, नगालैंड, सिक्किम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले घटे है जबकि शेष 27प्रदेशों और राज्यों में मरीजों की संख्या बढ़ी है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 83,341 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 3,936,747 हो गया। इस दौरान 66,659 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 30,37,151 हो गई है तथा 1,096 लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या 68,472 हो गई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासितप्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है-
 
राज्य सक्रिय स्वस्थ मौत
 
अंडमान-निकोबार 352 2823 48
आंध्रप्रदेश 103521 358009 4200
अरुणाचलप्रदेश 1400 3167 7
असम 27303 90700 300
बिहार 17319 124976 672
चंडीगढ़ 2119 2883 63
छत्तीसगढ़ 18702 18950 315
दादरा- नगर हवेली दमन-दीव 294 2154 2
दिल्ली 17692 160114 4500
गोवा 4782 14361 212
गुजरात 16096 81055 3062
हरियाणा 13470 55889 740
हिमाचलप्रदेश 1708 4859 43
जम्मू- कश्मीर 8441 30759 743
झारखंड 15150 30886 444
कर्नाटक 96117 268035 6054
केरल 21582 57728 315
लद्दाख 766 2039 35
मध्यप्रदेश 14888 52215 1483
महाराष्ट्र 205774 612484 25586
मणिपुर 1803 4774 32
मेघालय 220 1393 13
मिजोरम 369 671 0
नागालैंड 733 3224 9
ओडिशा 25538 87351 522
पुडुचेरी 5042 10279 260
पंजाब 15554 41271 1690
राजस्थान 13912 71220 1095
सिक्कम 430 1304 4
तमिलनाडु 52070 386173 7608
तेलंगाना 32994 102024 866
त्रिपुरा  5475 8212 129
उत्तराखंड 6871 15009 300
उत्तरप्रदेश 57598 185812 3691
पश्चिम बंगाल 24039 144248 3394
कुल 831124 3037151 68472। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देश में कोरोना की भयावह स्थिति, लगातार दूसरे दिन 83 हजार से अधिक नए मामले