Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक दिन में 1121 उड़ानें, एक लाख 20 हजार से अधिक यात्री

हमें फॉलो करें एक दिन में 1121 उड़ानें, एक लाख 20 हजार से अधिक यात्री
, बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (15:30 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के बीच हवाई यात्रा को लेकर यात्रियों का विश्वास बढ़ने से मंगलवार को 1100 से अधिक उड़ानों में एक लाख 20 हजार से अधिक  यात्रियों ने सफर किया जो नया रिकॉर्ड है।
 
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि 1 सितंबर को 1121 उड़ानों में 1,20,725 यात्रियों ने  सफर किया। यह पूर्णबंदी के बाद का रिकॉर्ड है।
 
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा कि नए शिखर की ओर! एक सितंबर को 1121 घरेलू उड़ानों में 1,20,725 यात्रियों ने सफर किया। यह घरेलू परिचालन दुबारा शुरू  होने के बाद 101वां दिन था। गत 25 मई को 418 उड़ानों में 30,550 यात्रियों के साथ शुरुआत हुई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लश्कर के 4 आतंकवादी गिरफ्तार