Publish Date: Fri, 15 May 2020 (14:04 IST)
Updated Date: Fri, 15 May 2020 (14:07 IST)
जौनपुर (उप्र)। जौनपुर जिले में मुंबई से आया एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बरसठी थाना क्षेत्र के हरद्वारी गांव का निवासी संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव को सील कर दिया है।
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बरसठी थाना क्षेत्र के हरद्वारी गांव का संक्रमित पाया गया निवासी मुंबई में ऑटो चलाता था। वह 2 मई को जौनपुर आया था। उन्होंने बताया कि 10 मई को उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। (भाषा)